एक अधिकारी के अनुसार, आज श्रीनगर के ख्वाजा चौक में एक बोरी में लिपटा कुकर ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
श्रीनगर, 14 जनवरी: सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को श्रीनगर शहर के ख्वाजा बाजार चौक पर एक संदिग्ध बोरी में लिपटे कुकर में ग्रेनेड को निष्क्रिय किया।
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ते को पता चला कि ख्वाजा बाजार चौक में कोई लावारिस बोरी है जिसके अंदर कुछ बंधा हुआ रखा था। मौके पर तुरंत सुरक्षा बल बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच कर उसका निरिक्षण किया। जिससे पता चला की बोरी के अंदर एक कुकर है जिसके अंदर बिष्फोटक स्थापित किया गया है।
अधिकारी ने आगे कहा कि उस क्षेत्र का यातायात पहले निलंबित किया गया था। पर ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के बाद बहाल कर दिया गया है।
प्रेशर कुकर वाले संदिग्ध बैग के बारे में पता चलने पर आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।
Tag: #Kashmir #Srinagar #JammuKashmir #KhvajaBazar #Jammu

0 टिप्पणियाँ