गांदरबल के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुआ गोला बारूद

 एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस, 24 आरआर और एसओजी द्वारा शुरू किया गया था।

श्रीनगर, 14 जनवरी (IANS): सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वाटलार इलाके में एक जंगल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलासी अभियान के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। 

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि सूत्रों के हवाले से पता चलने पर  24 आरआर और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने वाटलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। वहाँ के जंगलों से सुरक्षा बलों को भरी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छह एके राउंड, दो ग्रेनेड, तीन यूबीजीएल, सात डेटोनेटर, तीन फ्यूज, एक बैग और एक पाउच बरामद किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

#Kashmir #JammuKashmir #Srinagar 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ