कुलगाम में बिजली के खंभे से गिरने से घायल लाइनमैन ने आज दम तोड़ दिया

मोहम्मद इस्माइल डार का पुत्र शब्बीर अहमद डार 9 जनवरी को अपने पैतृक गांव बोगुंड में बिजली के खंभे से गिरकर घायल हो गये थे आज उन्होंने डम तोड़ दिया, वह बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे।

श्रीनगर, 14 जनवरी (IANS): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बोगुंड गांव में पांच दिन पहले बिजली विभाग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले एक लाइनमैन, जो शुक्रवार को बिजली के खंभे से गिर कर घायल हो गए थे, आज उनकी मौत हो गई।

मोहम्मद इस्माइल डार का पुत्र शब्बीर अहमद डार 9 जनवरी को अपने पैतृक गांव बोगुंड में बिजली के खंभे से गिरकर घायल हो गए थे। वह ख़राब बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे।  

डार को पहले जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि डार ने आज सुबह दम तोड़ दिया।


#Lineman #Kashmir #Kulgam #Srinagar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ