कुलगाम एनकाउंटर: मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की पहचान, 2018 से था सक्रिय, 01 एके राइफल, पिस्टल, 02 ग्रेनेड बरामद: पुलिस


श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के बाबर भाई के रूप में की, जो पुलिस के अनुसार शोपियां-कुलगाम बेल्ट में 2018 से सक्रिय था।

कश्मीर पुलिस जोन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के बाबर भाई के रूप में हुई है, जो 2018 से शोपियां-कुलगाम के इलाकों में सक्रिय है। एक एके राइफल, एक पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद।

कल हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। साथ ही एक सिपाही जिसका नाम रोहित चिब है, भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गये। सेना के तीन जवान और दो नागरिक भी घायल हो गए है।

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को एक गुप्त सूचना के तहत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आईजीपी विजय कुमार के अनुसार जिस घर में आतंकवादी छुपे थे घर वालों ने पुलिस को गुमराह किया जिसकी वजह से सुरक्षा बालों का नुकसान हुआ। घर मालिकों ने पुलिस को गलत सूचना दी की उनके घर में कोई नहीं है। पर जैसे ही तलाशी के लिए सुरक्षा बल घर के अंदर घुसे पहले से  लगाकर बैठा आतंकवादी उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी सुरु कर दी।  

#Kashmir #jammuKashmir #Jammu #Srinagar #Kulgam #Shopian


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ