दी श्रीनगर टाइम्स के सभी पाठकों सहित पूरे विश्व में बसे सभी पंजाबियों भाई बहनों को लोहड़ी की हार्दिक शुभ कामनाएं

 इस वर्ष लोहड़ी 13 जनवरी 2022 को मनाई जा रही है

लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के अंत और गर्म मौसम के आगमन का प्रतीक है। पंजाब का यह फसल उत्सव हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर, परिवार के साथ अलाव जलाने, उपहारों का आदान-प्रदान करने और अच्छे-अच्छे भोजन खाने के लिए एक साथ आते हैं। 

लोहरी का समारोह उन घरों में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है जहां हाल ही में शादी या जन्म हुआ है। गुड़, गचक, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न और तिल जैसे खाद्य पदार्थ लोहड़ी पर विशेष तौर पर बांटे जाते है। इस साल लोहड़ी 13 जनवरी 2022 को मनाई जा रही है जो कि गुरुवार है। लोहड़ी मुख्य रूप से एक पंजाबी त्योहार है, पर अब इसे देश भर में मनाया जाता है। इस त्यौहार पर अलाव कर नृत्य करते हैं।


#HappyLohadi #Lohadi #Lohari #Punjabi #Punjab #Festival #India #Kashmir #Srinagar #JammuKashmir #Jammu #Dogra  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ