जम्मू-कश्मीर, 13 जनवरी 2022: अधिकारियों ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में गुरुवार को 1966 ताजा कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन की तुलना में 271 केस अधिक थे, जबकि पिछले 24 घंटों में पांच लोगों ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि ताजा मामलों में से 889 की पुष्टि जम्मू क्षेत्र से और 1077 कश्मीर क्षेत्र से हुई है, जिससे जम्मू कश्मीर में कुल मामलों की संख्या 350167 हो गई।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस के कारण पांच मौतें हुईं, जिनमें से तीन कश्मीर घाटी से और दो जम्मू क्षेत्र से हुईं है। उन्होंने कहा कि अब तक 4552 लोग जम्मू में तथा 2213 लोग कश्मीर में इस वायरस से मारे जा चुके है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 271 मरीज जम्मू से तथा 115 मरीज कश्मीर से पाए गए है। 118 मरीज 24 घंटो में ठीक भी हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आज ब्लैक फंगस (Mucormycosis) का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब तक 51 ब्लैक फंगस मामलों की पुष्टि हुई है।
#Kashmir #COVID-19 #Corona #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ