इस जखीरे में एक ग्रेनेड, यूबीजीएल, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 गोलियां, एक पिस्तौल मैगजीन शामिल है।
श्रीनगर, 23 जनवरी : सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक सरकारी स्कूल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी-कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि पुलिस, 42 आरआर और सीआरपीएफ की 130 बटालियन के संयुक्त अभियान में सरकारी प्राथमिक स्कूल लारमूह से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि हथियार और गोला-बारूद में एक ग्रेनेड, यूबीजीएल, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 गोलियां, एक पिस्तौल मैगजीन शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा, "इस संबंध में आगे की जांच जारी है।"

0 टिप्पणियाँ