पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और किसी भी मामले की जांच के दौरान हिरासत में लेना, पूछताछ करना एक नियमित प्रक्रिया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के कुंडा शाहदरा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रजाक की गोली मारकर हत्या करने की घटना के संबंध में थाना मंडी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।
उन्होंने कहा, "आरंभिक जांच में एक हमलावर की पहचान के संबंध में सफलता मिली है। हमलावर विदेशी आतंकवादी है जिसका कोड नाम 'अबू हमजा' है। उसकी पहचान की तस्वीर पहले ही साझा की जा चुकी है।"
“इस घटना के बाद अब तक 67 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।”
उन्होंने मीडिया घरानों से अनुरोध किया कि वे जांच एजेंसी की पुष्टि के बिना इस मामले से संबंधित कुछ भी प्रकाशित करने से बचें।
उन्होंने कहा, "इस मामले की जांच चल रही है और किसी भी मामले की जांच के दौरान हिरासत में लेना, पूछताछ करना एक नियमित प्रक्रिया है।"
"जांच से संबंधित कोई भी बात या बिना पुष्टि के गोपनीयता की रेखा का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।"

0 टिप्पणियाँ