श्रीनगर 25 अप्रैल : पेशेवर सैन्य कर्तव्यों की पहल के बीच, भारतीय सेना ने 1947-48 के युद्ध की एक सौ वर्षीय वयोवृद्ध को सम्मानित किया, जो आक्रमणकारियों से घिरे हुए पुंछ शहर के बीच मजबूती से और अडिग होकर खड़ी रही थी।
भारतीय सेना ने सरदारनी नानकी कौर को सम्मानित किया, जिन्होंने 1947 के युद्ध के दौरान पुंछ में शरणार्थी तथा पुनर्वास शिविर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारतीय सेना की और से जारी बयान में कहा गया की हम सरदारनी नानकी कौर के धैर्य और साहस की सराहना करते है, जो विपरीत परिस्थतियो के बावजूद यहाँ पर अडिग खडी रही और पूँछ शहर को नयी दिशा दी।

0 टिप्पणियाँ