क्षेत्र में और अधिक सुरक्षा बल भेजे गए : अधिकारी

बांदीपोरा 24 अप्रैल : उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले के रेनजी जंगल में बुधवार सुबह आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि चल रहे अभियान में दो सैनिक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टरों को काम पर लगा दिया गया है तथा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है।
आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एजेंसियों द्वारा विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, 21 अप्रैल से भारतीयसेना तथा सुरक्षा बलो द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

0 टिप्पणियाँ