श्रीनगर 25 अप्रैल : बीती रात कुपवाड़ा के कोठियान मुरही, इलाके में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलने के तुरन्त बाद चिनार वारियर्स ने मोके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग की सहायता से युद्ध स्तर पर आग बुझाने का कार्य किया, जिससे कुछ हद तक जान-माल का नुकसान होने से बचा। प्रभावित नागरिकों को भोजन और आश्रय के रूप में सहायता की भी व्यवस्था की गई।
भारतीय सेना हर समय जरुरतमंदो के साथ खड़ी है।
चिनार कोर ने एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ