उरी बारामूला सड़क दुर्घटना में एक सैनिक की मौत, तीन अन्य घायल, घायलों को 92 बेस हॉस्पिटल लाया गया

मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है


 उरी 25 अप्रैल : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तोरण उरी इलाके में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि उरी के तोरण में एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें हवलदार मोहम्मद सगीर नामक एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि अन्य तीन घायलों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर की मदद से 92 बेस श्रीनगर ले जाया गया, जबकि शव को कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल लाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ