पुलिस तथा सेना ने 2022 में 11/12 मार्च की मध्यरात्रि के दौरान चेवा कलां पुलवामा स्थित दारुल उलूम में एकऑपरेशन चलाया था, जिसमें एक स्थानीय आतंकवादी आकिब मुश्ताक निवासी करीमाबाद तथा एक एफटी मारा गया था।
एक अधिकारी ने कहा कि जिले के चेवा कलां गांव में स्थित इमारत राज्य की भूमि पर बनाई गई थी। पुलिस तथा सेना ने 2022 में 11/12 मार्च की मध्यरात्रि को चेवा कलां पुलवामा स्थित दारुल उलूम में एक ऑपरेशन चलाया था, जिसमें एक स्थानीय आतंकवादी आकिब मुश्ताक निवासी करीमाबाद तथा एक एफटी मारा गया।
मामले की एफआईआर संख्या 50/2022 की जांच बाद में एनआईए ने अपने कब्जे में ले ली तथा जांच के दौरान, एनआईए ने उक्त दारुल उलूम के प्रशासकों नसीर मोलवी निवासी चेवाकलां तथा उसके सहयोगी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया, जो अभी भी हिरासत में हैं। दार उल उलूम में तीन एक मंजिला कमरे सरकारी जमीन पर बनाये गये थे तथा “मुठभेड़ की घटना यानी 11/12 मार्च के बाद से बेकार थी। अधिकारी ने कहा, जांच एजेंसी की सिफारिशों पर, सरकारी भूमि पर इन अवैध संरचनाओं को पुलिस सुरक्षा के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा आज रात ध्वस्त कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ