चिनार कोर कमांडर ने 'सफल' शोपियां ऑपरेशन के लिए सैनिकों को बधाई दी

चिनार कोर कमांडर ने आज दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों से मुलाकात की।

श्रीनगर, 10 अक्टूबर: चिनार कोर कमांडर ने सफल शोपियां ऑपरेशन के लिये  सैनिकों की सराहना करने के लिए मंगलवार को दक्षिण कश्मीर का दौरा किया। चिनार कोर कमांडर ने आज दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने 09-10 अक्टूबर की रात को शोपियां के अलीशाहपुर में ऑपरेशन की बेदाग योजना तथा सटीक संचालन के लिए उनकी सराहना की, जहां दो आतंकवादियों को मार गिराया गया तथा  युद्ध जैसे सामान बरामद किए गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ