एलजी मनोज सिन्हा तथा जीओसी 15 कोर ने सहिद कर्नल सिंह तथा मेजर धोंचक को श्रद्धांजलि दी


श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह तथा मेजर आशीष धोंचक को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

बयान में कहा गया, "दुख की इस घड़ी में, भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनकी गरिमा, सुरक्षा तथा भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।"

उपराज्यपाल ने यहां जारी एक बयान में कहा, "उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ तथा राष्ट्र हमेशा ऐसे बहादुर वीरो का ऋणी रहेगा।"


इस बीच, 15 कोर (चिनार कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के साथ मुख्य सचिव, एलजी के सुरक्षा सलाहकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बादामी बाग में एक समारोह में शहीद अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


सेना के एक प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कर्नल मनप्रीत सिंह तथा मेजर आशीष धोंचक के शवों को अंतिम संस्कार के लिए एक विशेष विमान से उनके पैतृक गृहनगर ले जाया गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बयान में कहा गया, "दुख की इस घड़ी में, भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है तथा उनकी गरिमा, सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ