इससे पहले, कोकेरनाग के एक वन क्षेत्र में गोलीबारी में सेना के दो अधिकारी तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई थी।
श्रीनगर, 15 सितंबर: अधिकारियों ने आज कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या गोलीबारी में घायल एक अन्य सैनिक के दम तोड़ने के बाद चार हो गई है।
एक अधिकारी ने कहा, "सेना के एक और जवान ने दम तोड़ दिया, जिससे सुरक्षा बलों में हताहत होने वालों की कुल संख्या 4 हो गई है।"
उन्होंने कहा कि घेरेबंदी वाले इलाके में तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है।
इससे पहले, कोकेरनाग के एक वन क्षेत्र में गोलीबारी में सेना के दो अधिकारी तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई थी।

0 टिप्पणियाँ