बुधवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के एक कर्नल, एक मेजर तथा एक पुलिस उपाधीक्षक सहित शहीद हो गए थे।
मारे गए अधिकारियों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंक तथा डीएसपी हुमायूं भट के रूप में हुई है।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, "कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 आरआर कमांडिंग आफिसर तथा एक मेजर की जान चली गई।
कश्मीर जोन पुलिस ने कहा, "कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंक तथा डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारी सेनाएं उजैर खान सहित एलईटी के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।''
डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को बडगाम में किया गया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुठभेड़ में अधिकारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
“जेकेपी के डीएसपी हुमायूं भट को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं कर्नल मनप्रीत सिंह तथा मेजर आशीष धोनैक के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं। एलजी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।''

0 टिप्पणियाँ