कश्मीर में आतंकवाद अभी खत्म नहीं हुआ है: डीजीपी सिंह

कुलगाम के लापता सैनिक के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा


श्रीनगर, 01 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि घाटी में आतंकवाद कम हुआ है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुलगाम में सैनिक के लापता होने का मामला ऐसा ही एक प्रयास है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं तथा उम्मीद है कि हम जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे। हम शीघ्र ही मामले की तह तक पहुंचेंगे। मामले पर आगे टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी क्योंकि जांच जोरों पर है डीजीपी ने कहा।

नार्को-आतंकवाद के बारे में, डीजीपी ने कहा कि इस ओर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भेजने के प्रयास जारी हैं, लेकिन पुलिस लगभग हर प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर रही है। हम आपूर्तिकर्ताओं तथा  नार्को-आतंकवाद में शामिल श्रृंखला पर नकेल कस रहे हैं। हमने इस साल भी नशीले पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की है।

आतंक 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ