जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 1.27 करोड़ पर्यटक एलजी मनोज सिन्हा
शेख-उल-आलम (आरए) केवल कश्मीर के नहीं, दुनिया के संत
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में एक सभा को संबोधित करते हुए, एलजी ने श्रद्धेय संत शेख-उल-आलम शेख नूरुद्दीन नूरानी (आरए) की प्रशंसा की तथा कहा। कि शेख-उल-आलम को पूरी दुनिया जानती है। संत को दुनिया में किसी से परिचय कराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह शेख-उल-आलम हैं शेख-उल कश्मीर नहीं। संत सूफीवाद के प्रतीक थे उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है क्योंकि पूरे साल कारोबार चलता रहता है स्कूल तथा कॉलेज सामान्य रूप से काम कर रहे हैं ।मैं हमेशा कहता रहता हूं कि शांति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। जब तक शांति स्थापित नहीं होगी तब तक कोई भी विकास संभव नहीं है। एक समय था जब एक शिकारा मालिक एक होटल मालिक तथा एक आम ऑटो-रिक्शा मालिक को अनिश्चितता के कारण बहुत परेशानी होती थी। हम उस चरण से बाहर आ गए हैं इस साल अब तक 1.27 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए हैं तथा यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में बहुत अधिक है। हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आएंगे।


0 टिप्पणियाँ