सुरक्षाबलों ने बारामूला में ए के राइफल, पिस्टल समेत नशीला पदार्थ बरामद किया

श्रीनगर, 02 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की सयुक्त कार्यवाई के चलते  शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कमालकोट उरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ तथा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक संयुक्त टीम और सेना की 8 आरआर ने कमलकोट इलाके में हथियार, गोला-बारूद और वर्जित पदार्थ बरामद किया। उरी के कमलकोट इलाके से दो एके 74 राइफल, दो पिस्टल, 117 एके राउंड और नारकोटिक्स (हेरियन) के 10 पैकेट बरामद किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ