श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़

रामबन : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार को शाम 5 बजे तक श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग 1 घंटे 50 मिनट तक अवरुद्ध रहा तथा बनिहाल में मिट्टी कटने के कारण एक घंटे 19 मिनट और चेनानी-नाशरी सुरंग के बंद होने के कारण 31 मिनट तक राजमार्ग अवरुद्ध रहा। 

जम्मू के लिए हल्के मोटर वाहनों  के दोतरफा यातायात और भारी मोटर वाहनों के एकतरफा यातायात के लिए खुला रहा। रामबन में यातायात को नियंत्रित करने वाले यातायात अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ देखी गई और इसके बावजूद यातायात सुचारू रूप से और बिना किसी रुकावट के चल रहा था। 

वर्तमान समय में राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों निजी कारें, यात्री हल्के, मध्यम और भारी वाहन चल रहे हैं, जबकि ट्रक जैसे भारी मालवाहक वाहनो को जम्मू की आवर बढ़ते हुए देखा जा सकता हैं।राजमार्ग पर कुछ निर्माण कार्यो के चलते यातायात जाम देखा गया। अधिकारियों के मुताबिक यातायात की निगरानी और नियमन के लिए राजमार्ग पर पर्याप्त यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है।

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस विभाग ने शुक्रवार के लिए एक नया परामर्श जारी किया, जिसमें कहा गया कि साफ मौसम और अच्छी सड़क की स्थिति के अधीन, हल्के और मध्यम यात्री वाहनों को राजमार्ग के दोनों ओर चलने की अनुमति दी जाएगी, जबकि भारी वाहनों को जखनी, उधमपुर से शुक्रवार सुबह राजमार्ग पर सड़क और यातायात की स्थिति का आकलन करने के बाद कश्मीर की ओर बढ़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ