श्रीनगर में एलपीजी सिलेंडर फटने से परिवार के चार लोग घायल

श्रीनगर, 02 दिसंबर : श्रीनगर के अलोचीबाग इलाके में शुक्रवार शाम एल पी जी सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के चार सदस्य बुरी तरह से आग में झुलस गए जिसमे एक नाबालिग लड़का और लड़की शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एस एम एच एस अस्पताल ले जाया गया। जहा उन्हें प्राथमिक उपजार दिया जा रहा है,हाल ही मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

घायलों की पहचान एजाज अहमद पुत्र नजीर अहमद राठेर, सहमीमा पत्नी नजीर अहमद राठेर, जैनब राठेर आयु 10 वर्ष  पुत्री जाहिद अहमद और जुहैब राठेरआयु 07 वर्ष पुत्र जाहिद अहमद राठेर के रूप में हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ