श्रीनगर, 25 नवंबर : अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में भीनी नाले में डूब कर तीन लड़को की मौत हो गई।पुलिस को मिले सूत्रों केअनुसार जैसे ही उन्हे तीन लोगों के डूबने की विश्वसनीय सूचना मिली, पुलिस ने बिना वक़्त गवाय फ़ौरन एक पुलिस दल को मौके पर भेजा।
पुलिसअधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनो शवों को बाहर निकाला और कानूनी औपचारिकताओं के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। तीनों के परिवार वालों ने कल रात घर नहीं लौटने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिस को सूचित किया।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान रोमेश चंदर के पुत्र पंकज शर्मा आयु 17 वर्ष और जीत कुमार के पुत्र शीतल कुमार आयु 18 वर्ष और रोशन लाल के पुत्र पंकज शर्मा के रूप में हुई है.


0 टिप्पणियाँ