शीतलहर को देखते हुए सरकार ने 5 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है

श्रीनगर, 25 नवंबर : बढ़ती हुई ठण्ड को मध्यनज़र रखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने पांच दिसंबर से तीन चरणों में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा करने का फैसला किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने मीडिया को बताया है कि कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 5 दिसंबर से शुरू होगा और इसके बाद कक्षा 6वीं से 8वीं के छात्रों के लिए 12 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा,तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 19 दिसंबर से शुरू होगा।इस प्रकार तीन चरणों मै शीतकालीन अवकाश को वितरित किया गया है। 

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने यह भी कहा कि  निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर  ने कश्मीर में चल रही शीतलहर को देखते हुए 1 दिसंबर 2022 से स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा का प्रस्ताव दिया था। "हमने निदेशक शिक्षा कश्मीर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कुछ बदलाव किए हैं। लेकिन तारीखों को अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश भी जारी कर दिया गया है।"

आलोक कुमार ने कहा, "21 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी और उससे पहले स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ