रामबन, 25 नवंबर : जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक़्त मिली जब आज शुक्रवार को रामबन जिले में एक मिनी बस में लगे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को बरामद कर उसे निष्क्रिय किया।
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान एक मिनी बस को रोका गया, वाहन की पूरी तरह से तलाशी ली गई और तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद किया गया, जिसकी जांच करने पर एक आईईडी मिला। एक विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की एक संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से उतारा गया। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बाद आईईडी को विस्फोट किया गया।


0 टिप्पणियाँ