नर जंगलों में उग्रवाद विरोधी अभियान के बाद जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो गया है।

पुंछ, 25 नवंबर:पुंछ जिले के मेंढर इलाके के नर वन क्षेत्र में कल  सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसके कारण जम्मू-पुंछ राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा।आज सुबह जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मीडिया ने बताया कि घने जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही थी ,जानकारी मिलते ही  सेना द्वारा कई दिन पहले एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सेना ने गुरुवार को करीब 12.30 बजे भटादुरियन जंगलों में करीब 15 राउंड फायरिंग की, हालांकि सामने से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार , एहतियात के तौर पर भिम्बर गली और जरांवाली गली के बीच राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। आज सुबह करीब आठ बजे जम्मू-पुंछ राजमार्ग को खोल दिया गया। संदिग्घ वाहनों की तलाशी अभियान अभी भी जरी है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ