जोशी ने ट्रेन में सफर कर देश को बड़ा संदेश दिया।
श्रीनगर, 12 जनवरी : विगत पांच साल में आतंकी हिंसा का मुख्य केंद्र बने दक्षिण कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी ने आम नागरिकों के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर देश-दुनिया को कश्मीर के बदले हालात का संदेश दिया।
उन्होंने ट्रेन मेें सफर करते-करते रेल यात्रियों से कश्मीर के मौजूदा सुरक्षा हालात, जन समस्याओं और सेना के प्रति लाेगों की राय जानने-समझने का प्रयास भी किया। अनंतनाग से काजीकुंड तक रेलयात्रा के दौरान सैन्य अधिकारी ट्रेन में मासूम बच्चों को दुलार-प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाए। कश्मीर में बिना किसी सुरक्षा तामझाम के सैन्य अधिकारियों का इस तरह आम लोगों के साथ सफर करना चर्चा का विषय बन गया।
आतंकी हिंसा का मुख्य केंद्र बने दक्षिण कश्मीर में जहां सुरक्षाकर्मियों को अकेले निकलने की मनाही है और अवकाश पर घर जाने से भी सुरक्षाकर्मी बचते हैं, वहां सेना की उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी मंगलवार को आम रेलयात्रियों के साथ ट्रेन की सवारी का आनंद लेते नजर आए।
उन्होंने रेलयात्रियों और रेल कर्मियों से बातचीत की। इससे स्थानीय नागरिक भी काफी खुश और उत्साहित नजर आए। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के चार जिले अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा ही वादी में वर्ष 2016 से आतंकी हिंसा का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
इन्हीं जिलों में से बीते पांच सालों के दौरान लगभग 550 लड़के आतंकी बने हैं। इस दौरान मारे गए आतंकियोें में से 95 प्रतिसत का संबंध भी इन्हीं जिलों से है। दक्षिण कश्मीर में बीते पांच सालों के दौरान कई बार आतंकियों ने अवकाश पर घर आए सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया है। बाजार या सड़क पर गश्त करते सुरक्षा कर्मियों पर भी वह मौका मिलते ही घात लगाते हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आतंकरोधी अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। इनका असर भी हो रहा है और हालात अब पहले से कहीं ज्यादा शांत और सुरक्षित नजर आते हैं।
सेना की उत्तरी कमान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के द्वारा किया गया ट्वीट
"Small actions create big impact"#LtGenYKJoshi, #ArmyCdrNC travelled by train in the #Anantnag #Kulgam Sector.
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) January 12, 2022
In his interaction with the #Awaam & Railway personnel, he assured them of the peaceful & secure environment in #Kashmir.#WeCanWeCare@adgpi@ChinarcorpsIA pic.twitter.com/CwVk17DMYd
उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी सैन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा हालात की समीक्षा की
वादी में सुरक्षा परिदृश्य और सेना की आप्रेशनल तैयारियों का जायजा लेने आए सेना की उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय व अन्य सैन्य अधिकारियों संग अनंतनाग व उसके साथ सटे इलाकों में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने संबंधित सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा परिदृश्य और आतंकरोधी अभियानों की समीक्षा करने के बाद अनंतनाग बाजार, खन्नाबल और अनंतनाग रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की।
अचानक ट्रेन में सवार हो गए सैन्य अधिकारी, उन्हें देख यात्री हुए अचंभित
काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर जीओसी-इन-सी व अन्य सैन्य अधिकारियों को उतरते देख वहां मौजूद नाजिम नामक एक युवक ने कहा कि यह हैरान करने वाला दृश्य था। यकीन नहीं आ रहा था। मैंने पहली बार वादी में किसी बड़े सैन्य अधिकारी को यूं घूमते देखा है। इससे यहां के हालात में आए बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं। उसने कहा कि कई लोगों ने सैन्य अधिकारी के साथ बिना किसी डर के सेल्फी भी ली। पहले तो यहां लोग किसी सैन्य अधिकारी के पास खड़े होने से भी डरते थे।
#jammu-jagran-special #news #state #ChinarCorps #NorthernCommandChief #LtGenYKJoshi #LtGenYKJoshiTravelinTrain #EnjoysRailService #IndianArmy #GOCEnjoysRailServicewithCitizens #AnantnaagRailwayStation #KajigundRailwaystation

0 टिप्पणियाँ