अधिकारियों ने कहा कि बहादुर सिपाही बाबू राम, उग्रवाद विरोधी समूह में अपनी सेवा के दौरान, 14 मुठभेड़ों का हिस्सा बने, जिसमें विभिन्न आतंकी संगठनों के 28 आतंकवादी मारे गए थे।
इस वर्ष कुल 317 पुरस्कार रक्षा कर्मियों को प्रदान किए गए हैं। यह पुरस्कार उन सुरक्षा कर्मियों को दिया गया जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अदम्य बहादुरी या देश के लिए बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) बाबू राम को मरणोपरांत "वीरता और अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन" करने के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। यह श्रीनगर में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के संबंध में है जहां उसने अगस्त 2020 में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
बाबू राम की पत्नी रीना रानी और उनके बेटे माणिक को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
Babu Ram, Assistant Sub-Inspector in @JmuKmrPolice has been conferred with Ashok Chakra posthumously for "displaying valor & exemplary raw courage" during an anti-terror op in Srinagar.
— PIB India (@PIB_India) January 26, 2022
His wife Rina Rani & son Manik receive the award from President Ram Nath Kovind. pic.twitter.com/FkhmXeTgJP
अधिकारियों ने कहा कि 15 मई 1972 को जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के सीमावर्ती शहर मेंढर के धरना गांव में जन्मे राम बाबू को स्कूली शिक्षा के बाद 1999 में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि राम बाबू ने अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वेच्छा से जेके पुलिस के आतंकवाद रोधी बल विशेष अभियान समूह (एसओजी) को चुना।
बाद में उन्हें 27 जुलाई 2002 को एसओजी श्रीनगर में तैनात किया गया था। उन्होंने विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था। जिसमें कई कट्टर आतंकवादी मारे गए थे। लाल चौक में चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान, जब वे वहां फंसे नागरिकों को निकाल रहे थे उन्हें गोली लग गयी, राम बाबू घायल हो गए, लेकिन ठीक होने के तुरंत बाद उन्होंने फिर से एसओजी में अपना पद भार संभाला।
श्रीनगर में विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए कांस्टेबल को दो बार आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नति मिली। अधिकारियों ने कहा कि वह पूरी तरह से पेशेवर थे और उन्होंने एसओजी में बेहतरीन सेवाएं दीं।
पिछले साल 29 अगस्त को यहां पंथा चौक पर वाहनों की जांच कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर बाइक सवार उग्रवादियों ने गोलियां चला दीं। “हमले के बाद, आतंकवादी पंथा-चौक के धोभी मोहल्ले में घुस गए। तुरंत, इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।'
उन्होंने कहा कि एएसआई राम बाबू उस अग्रिम दल का हिस्सा थे जिसने छिपे हुए आतंकवादियों पर हमला किया था। “छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त खोज दल पर गोलियां चलाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। राम बाबू मुठभेड़ में घायल होने के बाद भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीनों आतंकवादी जिसमे एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था, को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, राम बाबू भी अपनी पत्नी, दो नाबालिग बेटों और एक नाबालिग बेटी को छोड़कर शहीद हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि राम बाबू, उग्रवाद विरोधी समूह में अपनी सेवा के दौरान, 14 मुठभेड़ों का हिस्सा बने, जिसमें विभिन्न आतंकी संगठनों के 28 आतंकवादी मारे गए, अधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट योगदान और वीरता के लिए, उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। यह मरणोपरांत देश का सर्वोच्च शांतिकाल वीरता पुरस्कार है।
#Kashmir #JammuKashmir #Srinagar #AshokChakraAwarded #Srinagar #Encounter

0 टिप्पणियाँ