श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार फहराया गया तिरंगा


श्रीनगर, 26 जनवरी: श्रीनगर के लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर पर बुधवार को पहली बार तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर दो कार्यकर्ताओं साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट्ट द्वारा झंडा फहराया गया है। यह स्वतंत्रता के कई दशकों के बाद यकीनन श्रीनगर में घंटा घर के ऊपर तिरंगा फहराया गया है।  

दोनों कार्यकर्ताओं ने कहा: इससे पहले, ऐतिहासिक स्थाननो पर 26 जनवरी को पाकिस्तानी झंडा फहराया जाता था या धारा 144 भी लगाई गई थी। प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदन शीलता का हवाला देते हुए धारा 370 को निरस्त करने के बाद भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति से इनकार कर दिया था। 

पहले लोग पाकिस्तान का झंडा फहराते थे: कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं में से एक साजिद यूसुफ शाह ने कहा, "सारा श्रेय उन लोगों को जाता है जिन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया। जिसकी वज़ह से हमें लाल चौक पर झंडा फहराने का मौका मिला। इतिहास में पहली बार, हम महसूस कर रहे हैं कि हम भारत में हैं।" 

शाह के साथ आए एक अन्य कार्यकर्ता साहिल बशीर भट्ट ने कहा, "जब आप इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे होते हैं तो भावनाएं बहुत अधिक होती हैं। पहले, पाकिस्तान के कठपुतले यहां आते थे और लाल चौक पर घंटाघर के ऊपर पाकिस्तानी झंडा दिखाते थे। और कम से कम 15 दिनों तक नीचे नहीं आता था। आज हम 2 हैं, कल 2000 होंगे।" 

#Srinagar #JammuKashmir #Jammu #RepublicDay #IndiaTodayOn26Jan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ