एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम ने दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि की और कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
श्रीनगर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस): राजौरी जिले में गुरुवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के हवाले मीडिया को बताया गया कि राजौरी से गंभीर मुगला जा रही बस पंजीकरण संख्या JKO2AE-3393 काकोरा मोड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए।
सूत्रों ने कहा कि घायलों को सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों ने कम से कम पांच एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगायी गयी है।
एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम ने मीडिया में दुर्घटना ग्रस्त हुए दो यात्रियों की मौत की पुष्टि की और कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
Source: IANS

0 टिप्पणियाँ