जेवान आतंकी हमले में शामिल था जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
ट्विटर के द्वारा कश्मीर जोन पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक (IGP), कश्मीर, विजय कुमार के हवाले से कहा “मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन JeM के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। जैसा कि कल की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा हुआ था कि जेवन टेरर अटैक में आतंकी सुहैल भी शामिल था। ज़ेवन हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है।”
One of the killed #terrorists has been identified as Suhail Ahmad Rather of #terror outfit JeM. As revealed during yesterday’s PC, terrorist Suhail was also involved in #ZewanTerrorAttack. All terrorists involved in Zewan attack have been #neutralised: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/8qu081u8mV
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 31, 2021
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सूचित किया था कि मुठभेड़ शुरु होते ही तीन पुलिस कर्मी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गये। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 15 कोर, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के प्रयास इस साल कम हुए हैं, उन्होंने कहा आतंकवादी समूह अब 15 - 16 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों को आतंकवाद में भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।
आईजीपी कश्मीर ने गुरुवार को कहा था कि घाटी में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200 से कम हो गई है, जबकि सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या इतिहास में पहली बार घटकर 100 से भी कम हो गई है।

0 टिप्पणियाँ