2021 में कश्मीर घाटी में 168 आतंकवादी, 34 नागरिक, 30 सुरक्षाबल मारे गए

 आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस साल आतंकवादी संगठन में शामिल होने वाले 128 युवाओं में से 70% या तो मारे गए या गिरफ्तार हुए है।  

श्रीनगर, 30 दिसंबर: वर्ष 2021 के समाप्त होते-होते जम्मू-कश्मीर में  एक अधिकारी के अनुसार इस वर्ष के आखिर तक अकेले कश्मीर घाटी में 168 आतंकवादी, 34 नागरिक तथा 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 128 कश्मीरी युवा उग्रवादी रैंक में शामिल हुए थे जिनमे अब तक 70 प्रतिशत या तो मारे गए या गिरफ्तार हुए है।

उन्होंने कहा कि मारे गए 168 आतंकवादियों में 19 विदेशी थे। “अब तक कुल 128 युवा आतंकवादी रैंक में शामिल हुए हैं। इनमें से 73 कश्मीरी आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार दिया गया जबकि 16 अन्य को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में 34 नागरिकों की जान चली गई और 30 सुरक्षाबल भी शहीद हुए है। 

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 82 आतंकवादी और 592 "ओजीडब्ल्यू" गिरफ्तार किए गए। अधिकारी ने कहा कि चार आतंकवादियों ने लाइव मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया।

मुठभेड़ों के दौरान क्रॉस फायरिंग में केवल तीन 'नागरिक / ओजीडब्ल्यू' मारे गए, जो तीन दशकों में सबसे कम है," अधिकारी ने कहा, "कानून और व्यवस्था की समस्याओं से निपटने के दौरान कोई नागरिक नहीं मारा गया।"

यह डेटा अकेले कश्मीर क्षेत्र से संबंधित है जम्मू संभाग को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है, जहां अकेले अक्टूबर में राजौरी और पुंछ जिलों के मुठभेड़ में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों सहित कम से कम नौ सैनिक मारे शहीद हो गए थे।

संसद के हाल ही में समाप्त हुए शीतकालीन सत्र में, गृह मंत्रालय ने बताया कि इस साल 15 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में 40 नागरिकों सहित सेना तथा अर्धसैनिक बलों के 35 जवान शहीद हुए है।

 

 Source: GNS 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ