बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई चीजें तैयार करने का जज़्बा बढ़ाने के मकसद से Rana AGS Hajin में Mega Atal Tinkering Lab (ATL) Fest 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Kilo Force के अधीन आने वाले Army Goodwill Schools (AGS) के लिए आयोजित किया गया, जिसमें छह आर्मी गुडविल स्कूलों से करीब 200 विद्यार्थियों ने शिरकत की।
फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने अपने बनाए हुए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और नए आइडियाज पेश किए। बच्चों ने अलग-अलग मॉडल, वैज्ञानिक सोच पर आधारित प्रयोग और रोजमर्रा की समस्याओं के हल से जुड़े आइडिया सामने रखकर अपनी काबिलियत का मुज़ाहिरा किया। कार्यक्रम का मकसद सिर्फ मुकाबला कराना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर creativity, innovation और scientific temper को मजबूत करना था।
इस मौके पर AGS Bandipora के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा Fiza Fayaz ने Innovation Display में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं S. Saroosh ने Idea Seminar में दूसरा स्थान हासिल कर अपने स्कूल और अपने इलाके का नाम रोशन किया। दोनों विद्यार्थियों की इस कामयाबी को स्कूल परिवार और साथी विद्यार्थियों ने खुशी के साथ सराहा।
Atal Tinkering Lab Fest 2026 में विद्यार्थियों को अपने आइडियाज को दूसरों के सामने पेश करने और उनसे मिलने वाले सवालों का जवाब देने का मौका भी मिला। इससे बच्चों में न सिर्फ वैज्ञानिक सोच पैदा होती है, बल्कि उनके अंदर communication skills, teamwork और problem-solving ability भी बेहतर होती है। अलग-अलग Army Goodwill Schools से आए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स को देखा और नए आइडियाज पर आपस में बातचीत भी की।
कार्यक्रम ने यह पैगाम दिया कि अगर बच्चों को सही प्लेटफॉर्म और बेहतर मार्गदर्शन मिले, तो दूरदराज़ इलाकों से आने वाले विद्यार्थी भी innovation के मैदान में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। Army Goodwill Schools के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के मौके मिल रहे हैं।
Rana AGS Hajin में आयोजित यह ATL Fest 2026 बच्चों के लिए सीखने, मुकाबला करने और नए आइडिया साझा करने का एक अहम मंच बनकर सामने आया। Fiza Fayaz और S. Saroosh की उपलब्धियां इस बात की मिसाल हैं कि कश्मीर के बच्चे भी science, innovation और technology के मैदान में आगे बढ़ने की पूरी सलाहियत रखते हैं।

0 टिप्पणियाँ