अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना शाम 7:19 बजे मिली, और पहली अग्निशमन इकाइयां महज एक मिनट बाद, 7:20 बजे मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए श्रीनगर के विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल नौ फायर टेंडरों को तैनात किया गया, जिनमें फायर हेडक्वार्टर, बेमिना, वीर चटाबल, सफा कदल, सैयद हमीद पोरा और रावलपोरा फायर स्टेशन शामिल थे।
अग्निशमन कर्मियों ने अत्यंत कठिन और खतरनाक हालात में आग पर काबू पाया। इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी समेत छह कर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान ज़ोरावर सिंह (डिवीजनल फायर ऑफिसर), फायरमैन इश्फाक अहमद, वसीम अहमद गनई, बशीर अहमद अहंगर, जावेद बाबा और साहिल के रूप में हुई है।
सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब उसे पूरी तरह से ठंडा करने का कार्य चल रहा है।
अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच और संपत्ति के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ