उन्होंने बताया कि महिला का पति वर्तमान में सऊदी अरब में काम कर रहा है और उसने अपने परिवार के साथ कुछ विवाद के बाद यह कदम उठाया।
पुंछ, 07 जनवरी : सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने वाली महिला की कोशिश को विफल कर दिया।
रिपोर्टों में कहा गया है कि जटना गांव निवासी मोहम्मद अकरम फैजा की पत्नी 35 वर्षीय शाहीना अख्तर ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि महिला का पति वर्तमान में सऊदी अरब में काम कर रहा है तथा उसने अपने परिवार के साथ कुछ विवाद के बाद यह कदम उठाया।
हालांकि सेना ने मामले की गहन जांच की और महिला को उसके ससुराल वालों को सौंप दिया।
स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है, जिन्होंने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ