आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है
श्रीनगर, 07 जनवरी : अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर के नौहट्टा इलाके में आज सुबह भीषण आग लगने से कम से कम पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी-कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि नौहट्टा के बहोदीन साहब इलाके में एक घर में आग लग गई और जल्द ही उसने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इस भीषण आग में कम से कम पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।"

0 टिप्पणियाँ