मारे गए तीनआतंकवादियों में शीर्ष लश्कर कमांडर बासित डार भी शामिल : आईजीपी कश्मीर

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरधी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड बासित डार दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया।
शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बासित डार कई आतंकवादी हमलों (विशेषकर श्रीनगर में) के पीछे था।
रेडवानी के कुलगाम निवासी बासित तीन साल से अपने घर से लापता था और लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया था।
एनआईए ने टीआरएफ प्रमुख बासित अहमद डार की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी
अधिकारी ने बताया कि बासित नागरिक हत्याओं के पीछे भी मास्टरमाइंड था।

0 टिप्पणियाँ