दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रात भर चली मुठभेड़ के बाद आज सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हो गयी

मुठभेड़ कल देर रात शुरू हुई थी : अधिकारी


श्रीनगर, 07 मई : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रात भर चली मुठभेड़ के बाद मंगलवार सुबह आतंकवादियों तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच फिर से गोलीबारी हुई।

समाचार एजेंसी कश्मीर स्क्रॉल ने एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि रेडवानी इलाके में रात भर चली मुठभेड़ के बाद मंगलवार सुबह गोलीबारी फिर शुरू हो गई।

क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सोमवार शाम को इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी, हालांकि देर रात अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुठभेड़ में शामिल आतंकवादी क्षेत्र से भाग न सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है तथा एहतियात के तौर पर यातायात तथा सार्वजनिक आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ