अनंतनाग में हथियार और गोलाबारूद के साथ दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार : पुलिस

तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, 8 पिस्तौल राउंड, एक हथगोला और 120 एके 47 राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया


श्रीनगर, 28 मई : पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मुलसू सीर इलाके में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग पुलिस, सेना की 33आरआर और सीआरपीएफ 96 बीएन के संयुक्त सुरक्षा बलों ने मुलसू सीर अनंतनाग में नाका चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, आठ पिस्तौल राउंड, एक हथगोला और 120 एके-47 राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ