कुपवाड़ा में 5 लोग कुएं में गिरे, 2 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

मृतकों की पहचान फ़रीद अहमद खोजा तथा बशीर अहमद खोजा के रूप में करते हुए अधिकारी ने आगे कहा कि सफ़ीर अहमद, कासिम उद दीन और अब्दुल हमीद का इलाज चल रहा है


श्रीनगर, 29 मई : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा गांव में बुधवार को एक कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य को बचा लिया गया है तथा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि सतबोइन दर्दपोरा में एक कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच लोग बेहोश हो गए।

अधिकारी ने कहा, "जैसे ही खबर फैली, घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया गया।" उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत के बाद लोगों को पानी के स्रोत से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच में से दो को मृत घोषित कर दिया।"

मृतकों की पहचान फरीद अहमद खोजा और बशीर अहमद खोजा के रूप में करते हुए अधिकारी ने आगे कहा कि सफीर अहमद, कासिम उद दीन और अब्दुल हमीद का इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ