'राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मरम्मत हेतु 17 प्वाइंट की पहचान की गई'
रामबन, 30 मई : रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा है कि आने वाले दिनों में नाशरी तथा बनिहाल के बीच कई स्थानों पर मरम्मत तथा रखरखाव के लिए श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर 48 घंटे का ड्राई डे (यातायात बंद) रखा जाएगा।
मरम्मत का उद्देश्य विशेष रूप से आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2024 तथा पर्यटन सीजन के दौरान सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करना होगा।

0 टिप्पणियाँ