लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया

श्रीनगर, 05 अप्रैल : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन तथा व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर इन कमांड (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता की।
बैठक में वर्तमान स्थिति और आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में सुचारू एवं समन्वित संचालन तथा शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने क्षेत्र में सीमा पार से घुसपैठ की गतिविधियों पर पूरी ताकत से अंकुश लगाने तथा लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संदिग्ध एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आतंकवादियों एवं उनके समर्थकों की नापाक साजिशों को विफल करने के लिए घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

0 टिप्पणियाँ