सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराकर इस प्रयास को विफल कर दिया अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था
श्रीनगर, 05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादी मारे गए।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि उरी सीमा पर सबुरा नाला में घुसपैठ की कोशिश की गई।
उन्होंने बताया कि सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराकर इस प्रयास को विफल कर दिया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है तथा आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ