
श्रीनगर, 21 नवंबर : 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक शाकाहारी भोजनालय का उद्घाटन किया।

यहां जारी सेना के एक बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने टीटवाल में एलओसी पर क्रॉसिंग प्वाइंट का दौरा किया और शाकाहारी भोजन प्रेमियों के लिए एक शाकाहारी भोजनालय को जनता के लिए खोला, जो टीटवाल के आसपास के शारदा मंदिर और अन्य स्थानों पर आते हैं।

इस अवसर पर शारदायात्रा निर्माण समिति के सदस्य अजाज खान भी उपस्थित थे। सेव शारदा समिति के प्रमुख और संस्थापक रविंदर पंडिता ने शाकाहारी भोजनालय स्थापित करने के लिए सेना को धन्यवाद दिया।
पंडिता ने कहा, "इससे न केवल शारदा मंदिर के यात्रियों को बल्कि आम तौर पर स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी।"
इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया और शान-ए-टीटवाल क्रिकेट मैदान पर तिरंगा क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरुआत की गई।

0 टिप्पणियाँ