श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने वनिहामा के साहिल बशीर नामक युवक पर गोलीबारी की। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

“आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के वनिहामा के बशीर अहमद डार के बेटे साहिल बशीर डार पर गोलीबारी की। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस ने आगे बताया कि घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।