कोकेरनाग मुठभेड़ मे सेना के कमांडिंग ऑफिसर मनप्रीत सिंह सहीद, घटना स्थल पर जीओसी 15 कॉर्प सहित शीर्ष सुरक्षा अधिकारी पहुंचे


अनंतनाग 13 सितम्बर : बुधवार को अनंतनाग जिले के गडोले इलाके में भीषण मुठभेड़ के दौरान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस की एक अधिकारी घायल हो गए थे। इलाज के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह की मौत हो गयी। जीओसी 15 कॉर्प, डीजी जेके, एडीजीपी कश्मीर सहित पुलिस तथा सेना के शीर्ष अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।

समाचार एजेंसीयो ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जीओसी 15 कोर राजीव घई, डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ चल रहे ऑपरेशन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।

पुरे इलाके की घेरा बंदी कर सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ