
जम्मू, 23 अगस्त : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के सिधरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों को बधाई दी।तथा उपराज्यपाल ने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के प्रति दृढ़ संकल्प तथा प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया।
उपराज्यपाल ने कहा इस नई शुरुआत के साथ, सरकार भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को पूरा करने के लिए भ्रष्टाचार से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। बुनियादी ढांचे में बी+6 मंजिलें शामिल हैं जिनमें पार्किंग क्षेत्र, पुलिस स्टेशन सेंट्रल, अभियोजन कर्मचारी तथा अन्य संबद्ध कार्यालय शामिल हैं जो ब्यूरो के सुचारू कामकाज के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ