
श्रीनगर, 07 अगस्त: तीन दशक पहले सेवानिवृत्त न्यायाधीश नीलकंठ गंजू की हत्या के पीछे बड़ी आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए, राज्य जांच एजेंसी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से इस हत्या के तथ्यों या परिस्थितियों से परिचित सभी व्यक्तियों से अपील की है। मामले को आगे आगे ले जाने के लिये उन घटनाओं का विवरण साझा करना चाहिए जिससे मामले की जांच पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव हो ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह से छिपाई तथा सुरक्षित रखी जाएगी जानकारी देने वाले को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस हत्याकांड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जनता से 8899004976 या ईमेल sspsia-kmr@jkpolice.gov.in पर संपर्क करने को कहा गया है।

0 टिप्पणियाँ