जम्मू-कश्मीर कलारीपयट्टु टीम का भव्य स्वागत हुआ

जम्मू, 17 मई : बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे जम्मू और कश्मीर की कलरीपयट्टू टीम का जम्मू रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का स्वागत जयकारों, फूल मालाओं और तालियों के साथ किया गया।

टीम के प्रमुख प्रदर्शनकर्ताओं में नितिन कुमार ने चुवादुकल (लड़कों) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आनंदिका संगोत्रा और अदरिष्ट मन्हास ने लॉन्ग स्टाफ फाइट (लड़कियों) में 5वां स्थान हासिल किया, वहीं नितिन कुमार और प्रथम वैद ने इसी स्पर्धा में 6वां स्थान प्राप्त किया। मिष्ठी शर्मा ने चुवादुकल (लड़कियों) में 7वां स्थान और मानवी शर्मा ने पूर्ति सैनी के साथ लॉन्ग स्टाफ फाइट में 8वां स्थान प्राप्त किया।

स्वॉर्ड एंड शील्ड स्पर्धा में प्रथम वैद और चिराग पुरी के प्रदर्शन को भी विशेष सराहना मिली। टीम के कोच दानिश शर्मा ने खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कलरीपयट्टू की आत्मा को जीवंत कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ