लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बयान में कहा पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर मारे गए आतंकवादी की पहचान बग्यालद्रा पुंछ के सत्तार मोहम्मद के बेटे मुनेसर हुसैन के रूप में की गई है। उन्होंने कहा, 1993 में हुसैन पीओके गया 1996 में वापस आया तथा 1998 में फिर पीओके गया। उसने सुरक्षा बलों पर कई हमलों की साजिश रची है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके परिवार में दो पत्नियां हैं। तथा बच्चे सुरनकोट, पुंछ के निवासी हैं। हुसैन मौलाना दाऊद कश्मीर (टीयूजे) का करीबी सहयोगी था हाल ही में एचएम समूह की उच्च स्तरीय बैठक इस्लामाबाद में हुई थी जिसमें उन्होंने भाग लिया था। बैठक का एजेंडा राजौरी पुंछ में एचएम का पुनरुद्धार था। इससे हम यह पता लगा सकते हैं कि मुनीर हुसैन अपने अंगरक्षक के साथ था । राजौरी पुंछ/पीर-पंजाल के दक्षिण में एचएम को पुनर्जीवित करने के एजेंडे के साथ भेजा गया।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान युवाओं को प्रेरित करने तथा भर्ती करने के लिए पुराने आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर में भेजने की कोशिश कर रहा है तथा इस प्रकार आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के हताश प्रयास कर रहा है।


0 टिप्पणियाँ